पांडवेश्वर में कच्चे मकान वालों के लिए विधायक जितेंद्र तिवारी का बड़ा ऐलान
1 min read
पांडवेश्वर :पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने एक बहुत बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जिन लोगों के पास पक्के मकान नहीं है ऐसे लोगों के लिए सरकार की तरफ से पक्के मकान का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से एक सर्वे का काम शुरू किया गया है इसके तहत सरकारी अधिकारी पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे करेंगे और जिन लोगों के पास पक्के मकान नहीं है ऐसे लोगों के नामों की सुची बनाई जाएगी। विधायक जितेंद्र तिवारी ने पांडवेश्वर के लोगों से अनुरोध किया कि जिनके पास पक्के मकान नहीं है वह इससे परियोजना का लाभ उठाने के लिए अपने नाम का पंजीकरण करवाएं। पंजीकरण की प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए वोटर कार्ड और आधार कार्ड का जेरोक्स पंचायत कार्यालय या अपने स्थानीय बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड की जेरोक्स कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर जमा करना होगा। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने पहले ही यह कागजात जमा कर दिया है उन्हें फिर से जमा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द इन दस्तावेजों को जमा करने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि इसके बाद सरकारी अधिकारी सर्वे करने के लिए आएंगे और जिनके पास सही में पक्के मकान नहीं है उनका नाम पंजीकरण के बाद उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा। जितेंद्र तिवारी ने पांडवेश्वर के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल के लिए जो परियोजना लाई जा रही हैं उससे लाभान्वित होने का अनुरोध किया














