पवित्र रथ यात्रा पर एडीपीसी की तरफ से साइबर जागरूकता के लिए साइबर किओस्क का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के नौ इलाकों में साईबर कियोस्क का उद्घाटन किया गया। इसके जरिए पोलो मैदान में आयोजित रथ के मेले में आए लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज का जमाना डिजिटल जमाना है लेकिन इसका फायदा उठाकर कुछ अपराधी लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं उनको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं इस तरह के अपराधों से लोगों को बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नौ स्थानों पर साइबर किओस्क बनाए गए हैं उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं ऐसे में लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आज के इस अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि किस तरह से वह इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित रह सकते हैं उन्होंने लोगों से अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी इंटरनेट के जरिए या मोबाइल पर आकर्षक ऑफर देते हैं जिसकी वजह से लोग लालच में आ जाते हैं और अपना सर्वस्व खो देते हैं उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि अगर उनके साथ कोई साइबर धोखाधड़ी हो भी जाती है तो तुरंत अपने नजदीक के थाने के साइबर डेस्क में जाकर शिकायत दर्ज कराएं और नेशनल साइबर सेल में भी शिकायत करें। इसके लिए उन्होंने नेशनल साइबर सेल का नंबर भी दिया यह नंबर है 1930














