पवित्र रथ यात्रा के दौरान आसनसोल में दिखी राजनीतिक सौजन्य की तस्वीर
1 min read
आसनसोल :आज पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में भी पूरी श्रद्धा के साथ पवित्र रथ का त्यौहार मनाया गया। भगवान जगन्नाथ देवी सुभद्रा और बलराम के रथ निकाले गए आसनसोल में भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ रथ यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए इस रथ यात्रा के दौरान राजनीतिक सौजन्य का नजारा भी दिखा रथ यात्रा के दौरान आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी पहुंचे और उन्होंने रथ के सामने के मार्ग को झाड़ू से साफ किया इस दौरान उनके साथ रानीगंज के पूर्व विधायक और 2026 के विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से टीएमसी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले तापस बनर्जी और आसनसोल नगर निगम के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी उपस्थित थे। यह तीनों एक साथ रथ यात्रा में शामिल हुए उनके साथ भाजपा नेता और विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे। आज पवित्र रथ यात्रा के दौरान दोनों विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं के बीच कोई तल्खी नहीं देखी गई और दोनों ही बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं ने रथ यात्रा के अवसर पर राजनीतिक सौजन्य का परिचय दिया














