जमुरिया में निजी स्पंज आयरन कारखाने में भारी धमाका चार कर्मचारी घायल
1 min read
जमुड़िया :जमुरिया के औद्योगिक क्षेत्र इकड़ा के शेखपुर मोड़ इलाके में स्थित केलिस्टर स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी में शुक्रवार को भयानक धमाका हुआ। घटना में चार कर्मचारीयों के घायल होने की बात कही जा रही है। घायल तीन कर्मचारीयों को रानीगंज के दो अलग-अलग निजी अस्पताल में तथा चौथे घायल कर्मचारी को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। धमाके की खबर पाकर फैक्ट्री के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा होने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन द्वारा घायलों को बचाने और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गयी। घटना की सूचना मिलती है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास एसीपी विमान कुमार मिर्धा जमुरिया थाना प्रभारी सोमेंद्र नाथ सिंह ठाकुर सीआई मानस दास तथा जमुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने बचाव कार्य का जायजा लिया। हादसे के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर विजन मुखर्जी ने कहा कि यहां पर जो दुर्घटना घटी उसमें 4 लोग घायल हुए हैं घटना की सूचना पाकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन दमकल विभाग के अधिकारी भी यहां पर मौजूद थे सब की मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होने कहा कि इस पूरी घटना की गहराई से जांच होगी और अगर इस घटना के पीछे किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि घायलों की संख्या को लेकर भ्रम ना फैलाएं। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग को निर्देश दिया गया है कि कारखाने का फायर ऑडिट कराया जाए। वहीं डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के लिए मौके पर पहुंच गई वह खुद भी यहां पर आए और बचाव कार्य का जायजा लिया उन्होंने कहा कि दमकल और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को निकाला गया और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है उन्होंने भी घटना में चार लोगों के ही घायल होने की बात कही। हालांकि इस बारे में जब हमने स्थानीय निवासी कंचन पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और जो लोग कारखाने के अंदर काम करते हैं उनका कहना है कि जिस भट्टी में धमाका हुआ है वहां पर कई लोग काम करते हैं ऐसे में सिर्फ चार लोगों के घायल होने की बात गले से नहीं उतरती उन्होंने कारखाना प्रबंधन पर श्रमिकों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा नेता निरंजन सिंह ने भी कहा कि घटना के बाद कारखाना प्रबंधन की तरफ से कोई भी अधिकारी यहां तक की सुरक्षा कर्मी भी मौजूद नहीं है इसलिए घायलों के आंकड़े का सही पता नहीं चल रहा है














