बाजार के दुकानदारों के दुकान में नो मास्क नो एंट्री का बोर्ड लगा कर सभी लोगो को जागरूक किया गया।
1 min readबराकर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बेगुनिया बराकर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से पूरे बराकर बाजार के दुकानदारों के दुकान में नो मास्क नो एंट्री का बोर्ड लगा कर सभी लोगो को जागरूक किया गया। इसके साथ साथ चेम्बर के अध्यक्ष शंकर शर्मा ने सभी ब्यवसाइयो छोटे दुकानदारों व अन्य लोगो से अपील करते हुए कहा की इस नियम का आप लोग सख्ती से पालन करे । ये जानलेवा बीमारी पूरी दुनिया मे फिर से आतंग मचा दिया है जैसे थोड़ी सावधानी बरत कर हमने इसे पूर्व मे हराया था इस बार भी इसे हराकर यहां से भगाना है ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे पडोसी राज्य झारखंड में आतंक हो रहा है।हम सभी को बचना है और दुसरो को भी बचना है ।इस अवसर पर बेगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के बाबू कर, कीरिट झाला, मनोज, अनुप सिंहानिया, मंजित सिंह, समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
अमन शव की ख़ास खबर













