ईद के मौके पर जहांगिरी मोहल्ला वार्ड संख्या 28 में विधायक मलय घटक ने वस्त्र वितरण किए
1 min readआसनसोल टाइम्स





आसनसोल: ईद के मौके पर आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 28 के जहांगिरी मोहल्ला इलाके में मुस्लिम समाज के गरीब लोगों के बीच तृणमूल कांग्रेस द्वारा वस्त्र वितरण किया गया। आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक की ओर से यहां 1000 लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। यहां बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक, पूर्व बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर आदि के हाथों से वस्त्र प्रदान किया गया। वस्त्र पाकर लोग काफी खुश दिखे।












