अप्रैल ।बराकर कल्यानेश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन मे हनुमान चढ़ाई सुंदर कांड महिला समिति द्वारा रंगारंग तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ
1 min readबराकर 2 अप्रैल ।बराकर कल्यानेश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन मे हनुमान चढ़ाई सुंदर कांड महिला समिति द्वारा रंगारंग तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ ।इस संबंध मे सुंदर कांड महिला समिति की सदस्यों ने बताया उक्त कार्यक्रम मे बृंदावन धाम से पधारे उत्तम कृष्ण शास्त्री एवं उनके सहयोगियों द्वारा सम्पन्न हुआ ।इस दौरान उत्तम कृष्ण शास्त्री ने उपस्थित महिलाओं को कथा सुनाते हुए कहा कि नरषि भगत जूनागढ से चलकर अपनी पुत्री नानी बाई के घर नगर अंजार नानी बाई की पुत्री का भात भरने के रस्म को पूरा करने पहुचे थे ।उस समय उनके पास कुछ भी ना था केवल कुछ साधु संतों की टोली थी ।लेकिन उनका भगवान पर पूरा श्रद्धा ओर विश्वास था ।अंत मे भगवान ने अपने भक्त नरषि जी की मदद किया ।इस पूरे कथा को बड़े ही मार्मिक तरीके से उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।कथा को सुनने के लिए आस पास के इलाके से काफी संख्या मे महिला व पुरूष उपस्थित थे ।कार्यक्रम को सफल बनाने वालों मे श्रीमती मीणा अग्रवाल ,अनिता अग्रवाल ,संगीता अग्रवाल ,मंजू सुहासरिया ,मीणा गुप्ता सहित समिति की सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का बितरण किया गया ।















