बदलती दुनिया के साथ कदमताल करते हुए आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन
1 min read
जमुड़िया :आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में आज ग्रुप के चेयरमैन सचिन राय के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर यहां प्रिंसिपल राजीव शा रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष दीपक कुमार रूद्र समीर कुमार चौधरी जयंती चौधरी सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इन सभी ने विद्यार्थियों द्वारा जो लगभग 30 से ज्यादा स्टाल लगाए गए थे उनका निरीक्षण किया और बच्चों के उद्भावन क्षमता की सराहना की।

विद्यार्थियों ने रचनात्मकता वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक समस्या समाधान का प्रदर्शन किया और दिखाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के जरिए हम किस तरह से अपनी जिंदगी को और आसान बना सकते हैं। इस पूरे प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों स्कूल के शिक्षकों अभिभावकों और जो आगंतुक इस प्रदर्शनी को देखने आए थे उनका उत्साह देखते ही बनता था इस बारे में सचिन राय ने कहा कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन देता है। सिर्फ शैक्षणिक विकास ही नहीं बल्कि बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट की तरफ भी आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल हमेशा ध्यान देता है और नई तकनीक और नए परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए बच्चों को नई दुनिया के साथ कदमताल करवाने का प्रयास करता है। इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है क्योंकि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का होने वाला है। वहीं रोटेरियन और विशिष्ट उद्योगपति दीपक रूद्र ने कहा कि जब वह अपने काम के सिलसिले में विदेश में जाते हैं तो देखते हैं कि वहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का कितना प्रभाव वहां के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है लेकिन कहीं ना कहीं हम इस मामले में अभी भी थोड़ा पीछे हैं लेकिन उन्होंने सचिन राय की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से वह बच्चों के अंदर अभी से वैज्ञानिक सोच को विकसित कर रहे हैं उसके जितने तारीफ की जाए कम है














