भारतीय मजदूर संघ की तरफ से विशेष कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जनप्रतिनिधियों के सामने रखी गई श्रमिकों की समस्याएं
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के भारती भवन में आईएसपी में श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ या बीएमएस की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्रा पाल विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी अरिजीत राय के अलावा भारतीय मजदूर संघ के तमाम नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। यहां पर सबसे पहले भारतीय मजदूर संघ के दिवंगत नेतृत्व को श्रद्धांजलि दी गई इसके उपरांत मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा के इस कारखाने के साथ इस क्षेत्र के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कारखाने में काम करने वाले श्रमिकों को और बेहतर सेवा प्रदान करने के बारे में भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ईएसआई बोर्ड का गठन का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि ईसको हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर करने के बारे में भी प्रयास किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक यहां के कर्मचारियों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड भी लागू हो जाएगा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों को एक बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयास कर रहा है उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रयास में सबके सहयोग के लिए अनुरोध किया वहीं विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि यह कारखाना सिर्फ एक कारखाना नहीं इस कारखाने से इस पूरे क्षेत्र के लोगों का जीवन जुड़ा हुआ है उन्होंने कहा कि यह कारखाना है तो इस क्षेत्र के लोगों के घरों में चूल्हे जल रहे हैं । विधायक ने कहा कि भले ही आज भाजपा के नेता लोगों के आशीर्वाद से जनप्रतिनिधि बन गए हैं लेकिन जनता के लिए उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का जज्बा आज भी उनके अंदर है उन्होंने कहा कि सुबह ही एक ऐसा ही संघर्ष उन्होंने किया जब गरीब दुकानदारों को हटाया जा रहा था तब भाजपा के एक कार्यकर्ता होने के नाते वह घटनास्थल पर गए और उन्होंने उन दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा श्रमिक वर्ग के साथ खड़ी रहती है और जहां पर भी उन पर अन्याय होता दिखता है भाजपा का हर एक कार्यकर्ता इसका विरोध करता है। इसलिए उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया कि वह निश्चिंत रहें भाजपा उनके साथ है और बहुत जल्द ईसको कारखाने में श्रमिक संगठन का चुनाव होगा और उन्हें पूरा भरोसा है कि श्रमिकों के सहयोग आशीर्वाद से भारतीय मजदूर संघ को जीत हासिल होगी














