मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया बाजार इलाके का दौरा अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के शहरी विकास और म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्रिमित्रा पाल ने आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के अधिकारियों के साथ आसनसोल बाजार का दौरा किया। उन्होंने बाजार क्षेत्र में सभी अतिक्रमण हूए स्थानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को असुविधा हो रही है. पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं है. अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आसनसोल शहर को सुंदर बनाने के लिए पार्किंग की बहुत जरूरत है, इसलिए पार्किंग के लिए जगह बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल बस स्टैंड में बस को स्टैंड से निकलने से पहले यात्री बस में सवार कर लेना होगा सड़क पर बस लाकर यात्री चढ़ाने से ट्रैफिक जाम लगता है उन्होंने कहा कि आसनसोल शहर को सुंदर बनाने के लिए पार्किंग की जरूरत है और पार्किंग के लिए जगह देखी जा रही है ताकि लोग कहीं पर भी अपनी गाड़ियों को पार्क करने के लिए मजबूर ना हो














