मंत्री अग्निमित्रा पाल ने नगर निगम से किया लाईव फोन इन कार्यक्रम
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल सरकार में अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्निमित्रा पाल आज आसनसोल नगर निगम पहुंचीं । यहां पर उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 106 वार्ड में रहने वाले लोगों की समस्याओं को जानने के लिए फोन लाइन खोल दिया । जिस पर फोन करके आसनसोल नगर निगम के 106 वार्ड में रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन किया और अपनी समस्याएं बताईं। जिन समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जा सका मंत्री द्वारा उन समस्याओं का तुरंत निराकरण किया गया अन्य समस्याओं पर ध्यान देने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी। इस मौके पर जिला शासक भी मौजूद रहे । मंत्री ने कहा कि समय-समय पर वह इस तरह के फोन इन कार्यक्रम करती रहेंगी ताकि नगर निगम के विभिन्न इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के बारे में जाना जा सके और उनका निराकरण किया जा सके। उन्होंने नगर निगम के विभिन्न इलाकों में रहने वाले लोगों से भी अनुरोध किया कि वह नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि नगर निगम के जो निर्मल बंधु रोज घरों से कचरा उठाने के लिए आते हैं उन्हें कचरा दिया जाए और कचरे को इधर-उधर ना फेंका जाए उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से इसके लिए जुर्माना अदा किया जाएगा अगर किसी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के सामने इस तरह का कचरा पाया जाता है तो उस हाउसिंग कंपलेक्स की कमेटी पर जुर्माना किया जाएगा। वहीं अगर किसी व्यक्तिगत घर के सामने कचरा पाया जाता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा की बाजार इलाके को साफ सुथरा रखने के लिए भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं वेंडिंग मशीन लगाया जाएगा जिसमें से कॉटन का झोला मिलेगा सामान्य रुपए वेंडिंग मशीन में डालने से कॉटन का झोला मिलेगा जिससे प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगेगी उन्होंने साफ कहा कि नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी सिर्फ आसनसोल नगर निगम या संबंधित अधिकारियों या प्रशासन की नहीं है इसमें लोगों को भी अपनी भागीदारी दिखानी होगी।














