जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी के बेटे पर लगा युवती के उत्पीड़न का आरोप
1 min read
जमुड़िया :पश्चिम बर्दवान जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी के चपोई स्थित आवास पर कल रात स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा उन्होंने घर के बंद दरवाजे को तोड़कर खोलने का प्रयास किया और विश्वनाथ बावरी और उनके बेटे पवित्र बावरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इनका आरोप है कि विश्वनाथ बावरी के बेटे पवित्र बावरी द्वारा अपने पिता के राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए एक युवती के साथ दुर्व्यवहार किया गया और युवती के साथ अनुचित संबंध बनाया गया यह आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण विश्वनाथ बावरी के घर के बाहर एकत्रित हो गए स्थानीय लोगों का आरोप है कि पवित्र बाउरि ने एक युवती के साथ अनैतिक संबंध बनाएं उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया भी। घटना की वजह से स्थानीय निवासी बेहद नाराज हुए और उन्होंने कथित तौर पर विश्वनाथ बावरी के आवास में घुसकर तोड़फोड़ भी की घटना की सूचना पाकर जमुरिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी। स्थानीय लोगों ने की मांग की और मामले के उचित समाधान किए जाने पर जोर दिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है पुलिस संबंधित सभी पक्षों के बयान लेने में जुट गई है














