अंडाल पोस्ट ऑफिस मोड़ में हुआ रविंद्र नजरुल सुकांत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
1 min read
अंडाल :पश्चिम बंग विज्ञान मंच अंडाल विज्ञान चक्र और पश्चिम बंग जन तांत्रिक लेखक शिल्पी संघ अंडाल अंचल कमेटी की ओर से 5 जुलाई 2026 रविवार को संध्या 6:00 बजे से अंडाल पोस्ट ऑफिस मोड़ में रविंद्र नजरुल सुकांत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विगत 5 जून विश्व परिवेश दिवस के उपलक्ष में पश्चिम बंग विज्ञान मंच अंडाल विज्ञान चक्र द्वारा आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान अधिकारी कुल 9 कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सभापतित्व पश्चिम बंग जनतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ के अंडाल अंचल कमेटी के सभापति श्री बैद्यनाथ गुप्ता (टूटू दा ) ने किया। तीनों महापुरुषों की प्रतिकृति पर माल्यदान के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम बंग विज्ञान मंच पश्चिम बर्दवान जिला के सचिव श्री कलोल घोष ने किया , उन्होंने वर्तमान समय में समाज में संस्कृती चर्चा के साथ-साथ परिवेश समस्या और इसे बचाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा किया। इसके लिए उन्होंने वृक्षारोपण पर जोर दिया। एक ओर जहाँ कार्यक्रम में लगभग 40 कलाकारों ने आवृत्ति, संगीत , नृत्य और नाटक के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया वहीं प्राकृतिक दुर्योग के बावजूद संस्कृति प्रेमी लोगों की उपस्थिति सराहनीय थी। श्री अरुण किरण चटर्जी, शेख रबी उल इस्लाम, रवींद्रनाथ पाल, डॉ रविंद्र नाथ मुखर्जी, प्रोफेसर असीम कुमार भद्र, मानिक मुखर्जी , मुनीर शमी , डॉ अरूण कुमार साह , सनत नंदन, सौरभ सरकार , स्वरूप पान सहित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया। अंत में पश्चिम बंग विज्ञान मंच के अंडाल एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान केंद्र के सचिव श्री धनुषधारी राय ने सभी कलाकारों और अंडाल वासियों का आभार व्यक्त किया और आगामी दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम को लगातार आयोजित करने पर जोर दिया।














