आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में 11 जुलाई को रोबोटिक्स एग्जीबिशन का होगा आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से स्कूल के चेयरपर्सन सचिन राय के नेतृत्व में हमेशा विद्यार्थियों के भविष्य को एक बेहतर दिशा प्रदान करने का प्रयास किया जाता रहा है। आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में बच्चों के केवल शैक्षणिक विकास पर ही जोर नहीं दिया जाता बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ-साथ उन्हें विश्व में होने वाले परिवर्तनों और भविष्य के लिए तैयार करने का भी प्रयास किया जाता है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में 11 जुलाई को रोबोटिक्स एग्जिबिशन वीथ एआई फोर्स का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के बच्चों को आधुनिकतम तकनीक में पारंगत करवाना है इस संदर्भ में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के चेयरपर्सन सचिन राय ने कहा कि 11 जुलाई के इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र अविष्कार का कमाल दिखाएंगे जिससे कि शहर के लोग भविष्य की तकनीक को उनके सामने देखेंगे सचिन राय ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या फिर ए आई आज की दुनिया का सच है ऐसे में बच्चों को इससे जोड़ने और उन्हें इसमें पारंगत करने के लिए आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है सचिन राय ने कहा कि स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रूझान पैदा करना है उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र उनके द्वारा बनाए गए रोबोट तथा एआई निर्भर प्रोजेक्ट तथा इनोवेटिव मॉडल्स का प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि रोबोट के कोडिंग से लेकर उनके काम करने के तरीके सब कुछ 11 जुलाई के प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा सचिन राय ने बताया कि आज के जमाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स हर क्षेत्र में अपना स्थान बना रहा है जिस वजह से यह बहुत जरूरी हो जाता है कि विद्यार्थी कम उम्र से ही इन चीजों के बारे में जाने इनमें पारंगत हो उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को जो प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है उसके जरिए सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के अभिभावकों और तकनीक को पसंद करने वाले लोगों को भी एक अच्छा अवसर प्रदान किया जा सकेगा














