भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से राहगीरों में हेलमेट वितरण
1 min read
आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी की मौजूदगी में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। चित्रा इलाके में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आसनसोल उत्तर के विधायक के अलावा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग से जुड़े अधिकारी भी यहां पर मौजूद थे। राह चलते ऐसे लोगों को हेलमेट प्रदान किया गया जिनके पास हेलमेट नहीं थे और उनसे अनुरोध किया गया कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने लोगों से आग्रह किया कि वह हेलमेट को सिर्फ कानून से बचने का एक जरिया ना समझें इसके महत्व को समझे क्योंकि यह किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति दो पहिया या चार पहिया वाहन लेकर घर से बाहर निकलता है तो उसे अपनी सुरक्षा के प्रति सर्वोच्च दृष्टि देनी चाहिए क्योंकि उसके पीछे उसका परिवार है । इसलिए उन्होंने सभी दो पहिया वाहन चालकों से अनुरोध किया कि वह हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं उन्होंने कहा कि आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से जो यह कार्यक्रम किया जा रहा है उसके जितनी सराहना की जाए कम है














