जमुड़िया में सड़कों की बदहाल अवस्था को लेकर विधायक डाक्टर विजन मुखर्जी ने निगम के अधिकारियों से की मुलाकात
1 min read
आसनसोल ‘भारतीय जनता पार्टी के जमुड़िया क्षेत्र से विधायक डॉ विजन मुखर्जी ने आज आसनसोल नगर निगम पहुंचकर आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों और अभियंताओं से मुलाकात की। वह जमुड़िया क्षेत्र में सड़कों की बदहाल अवस्था को लेकर बातचीत करने के लिए आए थे। आज क्योंकि आसनसोल नगर निगम के बोर्ड को भंग कर दिया गया है इसलिए उन्होंने आज आसनसोल नगर निगम आकर नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की और सड़कों की बदहाल अवस्था को लेकर उनसे बातचीत की। इस बारे में डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और अभियंताओं से बात करके उन्हें जो महसूस हुआ वह यह कि यह सभी अपने काम को लेकर काफी गंभीर है और समस्या का निराकरण करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी जब उन्होंने वहां के अधिकारियों से बातचीत की थी तो उन्होंने भी काफी सकारात्मक रुख अपनाया था ताकि लोगों को सही तरीके से सरकारी सेवाएं मिल सकें














