shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भंग किया गया आसनसोल नगर निगम का बोर्ड विधान उपाध्याय ने कहा उन्हें नहीं दी गई जानकारी

1 min read

आसनसोल :आखिरकार राजनीतिक हल्कों में लगायी जा रही अटकलें सही साबित हुईं और आज आसनसोल नगर निगम के बोर्ड को भंग कर दिया गया। सरकार के म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्रालय द्वारा आसनसोल नगर निगम को एक पत्र लिखा गया था और बोर्ड मीटिंग न करने और नागरिक सेवाओं को कथित तौर पर ठीक से न देने के बारे में नगर निगम से लिखित जवाब मांगा गया था। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आसनसोल नगर निगम के बोर्ड को भंग किया जा सकता है। आज बोर्ड को भंग कर दिया गया। इसके बाद देखा गया कि आसनसोल नगर निगम के अंदर विभिन्न पदाधिकारीयों के चेंबरों के सामने उनके जो नेम प्लेट लगे हुए थे उन्हें खोले गए। इस बारे में जब हमने आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि इस बोर्ड को जाना ही था क्योंकि यह बोर्ड कोई काम नहीं कर रहा था जिस वजह से इस बोर्ड का भंग होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है वही इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि बोर्ड के भंग होने की खबर उनके पास नहीं है कल जब उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया था कल भी उनके पास इस बात की कोई खबर नहीं थी और आज भी बोर्ड भंग होने की कोई खबर उनके पास नहीं है ।उन्होंने कहा कि इस तरह से एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए बोर्ड को भंग कर देना कितना सही है यह बोर्ड को भंग करने वाले ही बता सकते हैं लेकिन इतना तय है कि आसनसोल नगर निगम का बोर्ड लोगों को बेहतरीन ढंग से नागरिक सेवाएं दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page