राधा ट्रस्ट की तरफ से बारिश के मौसम में गरीब तबके के लोगों के लिए किया गया वैकल्पिक ईंधन का इंतजाम
1 min read
आसनसोल :बरसात के मौसम में गरीब तबके के लोगों को हर प्रकार की परेशानी होती है ईंधन की कमी उसमें सबसे प्रमुख परेशानी है। उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए राधा ट्रस्ट की तरफ से लगभग 65 घरों में ईंधन का वैकल्पिक इंतजाम किया गया विभिन्न कठगोला तथा बढ़ई के वर्कशॉप मैं जो लकड़ियां फेंकी रहती थी उनको राधा ट्रस्ट के सदस्यों ने एकत्रित किया और लगभग 65 हजारों को यह लकड़ियां प्रदान की हर एक घर में 5 से 6 लकड़ियां दी गई जिससे वह कम से कम एक से दो दिन अपने घर में चूल्हा जला सकें इस कार्य को करने में राधा ट्रस्ट की तरफ से आनंद सिंह मिलन माजी राजेश राणा सहित राधा ट्रस्ट के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई














