अष्ट लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा 12 जुलाई को होगा मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आगामी 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से हावड़ा के फोर शोर रोड मंगलम माहेश्वरी भवन में मेधावी विद्यार्थी सम्मान छात्रवृत्ति वितरण समारोह एवं ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अष्ट लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की तरफ से किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और उनके आने वाले भविष्य के लिए उन्हें उत्साह प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की एकता एवं गौरव को भी नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में विप्र गौरव विप्र भामाशाह प्रख्यात उद्योगपति तथा समाजसेवी और अष्ट लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक रतन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व मंत्री तथा विप्र गौरव राजकुमार रिणवा लक्ष्मणगढ़ से विप्र गौरव तथा प्रतिष्ठित समाजसेवी दिनेश जोशी सहित समाज के कई सम्माननीय एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए प्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य सभी मिलकर विप्र समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना उन्हें उत्साह प्रदान करना है जिससे कि वह समाज की एकता तथा गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें














