*ऑपरेशन संरक्षा के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल द्वारा चलती ट्रेन पर पथराव करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया*
1 min read
आसनसोल :6 जुलाई को आरपीएफ मधुपुर पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा चलती ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस कृत्य से यात्री सुरक्षा एवं रेल संपत्ति को खतरा उत्पन्न हुआ था।
आरोपी के विरुद्ध रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि
आरपीएफ आसनसोल मंडल ऑपरेशन संरक्षा के माध्यम से ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन एवं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की तोड़फोड़ की घटनाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।














