कुल्टी में कांग्रेस नेता रवि यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
1 min read
कुल्टी :भले ही बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन ना किया हो लेकिन जमीनी स्तर पर कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है 2029 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत अहम चुनाव है उसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की तरफ से अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया जा रहे हैं कल कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के बराकर के करीम डंगाल के रहने वाले लोगों ने कुल्टी के कांग्रेस नेता रवि यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया इन सब का एक ही कहना था कि वह चाहते हैं कि 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने इसी सपने को सच करने के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया वही रवि यादव ने कहा कि आज करीम डंगाल क्षेत्र के लगभग सभी निवासियों ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया क्योंकि उन्हें समझ में आ गया है कि अगर धर्म और जाति से ऊपर उठकर कोई पार्टी देश और इस राज्य को आगे लेकर जा सकती है तो वह कांग्रेस है इसीलिए वह राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को मजबूत करने के अभियान के साथ जुड़ना चाहते हैं और इसी सोच को ध्यान में रखते हुए आज उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया इन सभी का कांग्रेस में स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि इसी तरह कांग्रेस के संगठन को मजबूत करते रहना है ताकि 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके ताकि देश धर्म और जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सही तरीके से तरक्की कर सके।














