आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित होने वाले सावन मेले के लिए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को किया गया आमंत्रित
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से आगामी 12 जुलाई को आसनसोल क्लब में सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से सावन मेले का आयोजन किया जाता रहा है । इसका उद्देश्य आसनसोल और आसपास के इलाकों में जो महिलाएं स्वनिर्भर बनना चाहतीं हैं छोटा हो या बड़ा कोई उद्यम चला रहीं हैं उनको एक मंच प्रदान करना है ताकि वह अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों को लोगों तक पहुंचा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल सावन मेला का आयोजन किया जाता है इस साल भी आसनसोल क्लब में 12 जुलाई को सावन मेले का आयोजन किया गया है। सावन मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने के लिए आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी को आमंत्रण पत्र दिया गया। उनके आवासीय कार्यालय में जाकर आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान मधु डुमरेवाल तथा सोनल गाड़ीवान ने औपचारिक रूप से विधायक को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने सहर्ष आमंत्रण पत्र स्वीकार किया और आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की सराहना की जो एक ऐसे महान उद्देश्य को सामने रखकर सावन मेले का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिला सशक्तिकरण और महिला स्वनिर्भरता पर जोर देते हैं आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच के बिल्कुल अनुकूल है














