*दुर्गापुर में भाजपा कार्यकर्ता घायल, नौकरी के लिए भाजपा नेत्री को कथित तौर पर दिए पैसे वापस मांगने पर हमले का आरोप*
1 min read
दुर्गापुर : नौकरी के बदले दिये गये पैसे वापस मांगने पर एक भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट किये जाने का आरोप लग रहा है। ओमप्रकाश प्रसाद नाम के भाजपा कार्यकर्ता को गंभीर चोटों के कारण दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई भी घायल हो गया। उनका भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
कथित तौर पर, ओमप्रकाश प्रसाद ने दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री में रोजगार दिलाने का आश्वासन मिलने पर भाजपा नेत्री मौसमी दत्ता को 50,000 रुपये दिए। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद नौकरी न होने पर वह पैसे वापस मांगने लगा। आरोप है कि उस वक्त उनकी पिटाई की गई। ओमप्रकाश प्रसाद ने आरोप लगाया कि यह हमला मौसमी दत्ता की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने किया था.
हालांकि, बीजेपी नेत्री मौसमी दत्ता ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
घटना के बाद मौसमी दत्ता और उनके परिजनों के खिलाफ दुर्गापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायतकर्ता ने कहा कि मामले की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी दी जायेगी.
उधर, बीजेपी नेता सुमंत मंडल ने दावा किया कि इस घटना से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही उन्होंने कुछ स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाया । घटना को लेकर दुर्गापुर इलाके में तनाव फैल गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिकायत की सत्यता की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी














