shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया नमन

1 min read

आसनसोल :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कल्याणपुर स्थित शुभम मैरिज हॉल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने कार्यक्रम में भाग लेकर डॉ. मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि इस समारोह में उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता और प्रेरणा का अनुभव हुआ। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के महानतम व्यक्तित्वों में से एक थे। उनका जीवन विद्वत्ता, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है। विधायक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, आदर्श और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page