डाॅ.अरुणा और शम्भुनाथ झा को घासी राम अग्रवाल स्मृति सम्मान 2026 प्रदान
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल की लोकप्रिय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “आस्था” ने अपने संस्थापक घासी राम अग्रवाल की चौदहवीं पुण्यतिथि पर, आसनसोल चेम्बर ऑफ कामर्स के सभाकक्ष में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
मंचस्थ अतिथियों एवं परिजनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
साहित्य में अविराम सक्रियता के लिए धनबाद (झारखंड)की सेवा निवृत्त अध्यापिका डाॅ.श्रीमती अरुणा सोनी को तथा आसनसोल चेम्बर ऑफ कामर्स के वर्तमान सचिव श्री शम्भु नाथ झा को,उनकी अनवरत सामाजिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सक्रियता के लिए “चतुर्दशी घासी राम अग्रवाल स्मृति सम्मान-२०२६ प्रदान किया गया। संयोजक नवीन सिंह जी ने आरंभिक वक्तव्य के माध्यम से आगंतुकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का दूसरा सत्र राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन को समर्पित था;जिसमें ओज के नरेन्द्र गुप्ता (रायगढ़), प्रीति सुमन (सीतामढ़ी) एवं मंजु कुमारी कोलकाता (दोनों श्रृंगार) एवं पवन बांके बिहारी हास्य ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। स्वस्थ एवं शानदार काव्य-मंच-संचालन के लिए श्रोताओं ने प्रशंसा की।
आस्था के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, हावड़ा हिंदी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति डॉ दामोदर मिश्र,डा.कृष्ण कुमार हिन्दी विभागाध्यक्ष, आसनसोल गर्ल्स कालेज, कथाकार महावीर राजी,सृंजॉय,अशोक आशीष, साहित्य अनुरागी सत्य ना.दारुका,जगदीश शर्मा,सिल्विया डिक्रूज एवं श्रीमती कंचन सिंह (लारेटो कान्वेंट), सुजाता सिंह रूपल, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, सुचिता,शिक्षक अनिल सिंह, प्रदीप साहू, दिनेश गुप्ता गर्ग,आनन्द कुमार, अखिलेश कुमार.झा आशिक शर्मा एवं और कई उद्योगपति एवं साहित्य अनुरागी सज्जन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संरक्षक अरुण कुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,दोनों भाइयों के सपूत क्रमश: अंकित एवं आयुष अग्रवाल काफी सक्रिय थे। अग्रवाल परिवार की बहू नैना सर्राफ की उपस्थिति से आस्था का भविष्य उत्कृष्ट दिखा।
डा.दामोदर मिश्र और डा.कृष्ण ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में आस्था के कार्यकलाप एवं अरुण एवं अशोक अग्रवाल तथा समर्पित पूरे परिवार की प्रशंसा की। आस्था के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने आस्था के कार्यक्रमों एवं कवियों की प्रस्तुति की सराहना की। सम्मान समारोह का कुशल संचालन श्रीमती कविता शर्मा (कोलकाता) ने किया। संरक्षक अशोक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।














