21जुलाई के शहीद दिवस को लेकर कांग्रेस की जरूरी बैठक 21 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे शहीद मीनार
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के गिरजा मोड इलाके में कांग्रेस कार्यालय में आज एक जरूरी बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम के अलावा कांग्रेस के अन्य नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित से बैठक के बारे में शाह आलम ने बताया कि 21 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर एक अभियान किया जाएगा इस दिन बंगाल के सभी क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता कोलकाता के शहीद मीनार की तरफ कुच करेंगे शाह आलम ने बताया कि 21 जुलाई 1993 को कोलकाता में युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ता शहीद हुए थे उनकी याद में कांग्रेस की तरफ से हर साल शहीद दिवस मनाया जाता था लेकिन पिछले कुछ सालों से देखा गया कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को हाईजैक कर लिया गया था लेकिन अब कांग्रेस द्वारा यह तय किया गया है कि एक बार फिर से कोलकाता जाकर कांग्रेस पुरी श्रद्धा के साथ शहीदों को नमन करेगी उन्होंने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टीएमसी ने शहीद दिवस के इस कार्यक्रम का मजाक बना दिया था कभी वहां पर अंडा चावल खिलाया जाता था तो कभी वहां पर पगलु डांस कराया जाता था लेकिन कांग्रेस शहीदों का उचित तरीके से सम्मान करेगी और 21 जुलाई को पश्चिम बर्दवान जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोलकाता के शहीद मीनार के लिए रवाना होंगे














