shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मंत्री अग्निमित्रा पाल को राधा नगर एथलेटिक क्लब द्वारा किया गया सम्मानित

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक और मंत्री अग्निमित्रा पाल को रविवार को चित्रा इलाके में राधानगर एथलेटिक क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर यहां राधा नगर एथलेटिक क्लब से लंबे समय से जुड़े उद्योगपति और विशिष्ट समाज सेवी पवन गुटगुटिया के अलावा राधा नगर एथलेटिक क्लब से जुड़े तमाम सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं यहां पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी भी उपस्थित थे। यहां पर मंत्री को सम्मानित किया गया अग्निमित्रा पाल ने इस सम्मान समारोह के लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि उन्हें बंगाल मंत्रिमंडल में जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह अच्छे तरीके से निभाना चाहतीं हैं लेकिन इसके लिए उन्हें समाज के सभी वर्गों का सहयोग लगेगा। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से पूरे राज्य के साथ-साथ इस जिले में भी सार्वजनिक जगहों पर थुकने कचरा फेंकने या मलमूत्र त्याग करने पर जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी और निर्मल साथी अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरीके से निभा रहे हैं लेकिन आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और यही वजह है कि 1 सितंबर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा उसके बाद से जुर्माने का प्रावधान रखा गया है उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि बंगाल का हर शहर साफ सुथरा रहे। मंत्री ने कहा कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर उनकी कुछ योजनाएं हैं उन योजनाओं को लेकर वह इस विधानसभा क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा आयोजकों के साथ बैठेंगी। मतों का आदान-प्रदान होगा वह चाहती है कि इस बार आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जो दुर्गा पूजा का आयोजन होगा वह पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया जाए उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए एक विशेष नंबर जारी किया जाएगा जिस पर फोन करके कोई भी व्यक्ति जो आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है अपनी समस्या बता सकता है और उसका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने एक बहुत बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 9 जुलाई को वह सुबह 11:00 से 12:00 तक या तो जिला शासक कार्यालय या आसनसोल नगर निगम में रहेंगी वह लोगों के फोन रिसीव करेंगी और जिन समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जा सकता है उनका निराकरण तुरंत किया जाएगा और जिन समस्याओं के निराकरण में समय लगेगा उन समस्याओं को सुना जाएगा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द सम्यक तरीके से निराकरण किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह जिन मंत्रालयों की मंत्री हैं उन मंत्रालयों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए भी पूरे बंगाल के स्तर पर एक नंबर जारी किया जाएगा जिन पर फोन करके कोई भी व्यक्ति उनके मंत्रालय से संबंधित समस्याओं के बारे में बता सकता है और उनका भी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से कहा कि यहां पर जो व्यापारी अपनी दुकान चला रहे हैं वह दुकान को तय सीमा के अंदर सीमित रखें उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों को वैसी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे जिसके वह अधिकारी हैं लेकिन लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी उन्होंने कहा कि अफसर देखा जाता है कि लोग अपने घर का कचरा बाहर निकाल कर रास्ते पर या सड़क के किनारे फेंक देते हैं ऐसा करने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है और शहर भी स्वच्छ नहीं हो पाता इसलिए उन्होंने लोगों से भी अपनी जिम्मेदारी को निभाने का अनुरोध किया और कहा कि भाजपा सरकार को जनता ने वोट देकर चुनाव है इसलिए भाजपा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और भाजपा सरकार का हर मंत्री अपने इस जिम्मेदारी को जरूर निभाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page