सेल आई एस पी द्वारा तोड़ा गया बर्नपुर सिनेमा हॉल
1 min read
बर्नपुर :पिछले कई दिनों से सेल आईएसपी द्वारा उनकी जमीन पर बनाये गये विभिन्न पार्टी कार्यालयों और अन्य क्लबों या भवनों को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है. आज बेहद प्राचीन बर्नपुर सिनेमा हॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. मालूम हो कि यह सिनेमा हॉल भी आईएसपी की जमीन पर बना था, इसलिए आज इसे तोड़ दिया गया. हालांकि जब हमने इस बारे में कुछ स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस सिनेमा हॉल को इस तरह नहीं तोड़ा जाना चाहिए था। इसका इस्तेमाल सामुदायिक हॉल या किसी अन्य जनहित के लिए किया जाना चाहिए था।














