प्रख्यात चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक राय बने आनंदम कमेटी के प्रेसिडेंट दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का लिया संकल्प
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात चाइल्ड स्पेशलिस्ट और मंत्री अग्निमित्रा पाल के पिता डॉ अशोक राय को आसनसोल आनंदम में संस्था के कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है आज एक कार्यक्रम के दौरान आनंदम में डॉ अशोक राय को सारी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत यह जिम्मेदारी सौंपी गई इस मौके पर यहां आसनसोल आनंदम से लंबे समय से जुड़े और हर प्रकार से सहयोग का हाथ बढ़ाने वाले प्रख्यात उद्योगपति और शिक्षाविद तथा कमेटी के उपाध्यक्ष एच एन मिश्र पिछले 10 सालों से भी ज्यादा समय से आनंदम के सेक्रेटरी रहे सोमनाथ बनर्जी एसके मागो सहित आनंदम से जुड़े तमाम सदस्य उपस्थित थे । आज डॉ अशोक राय को आनंदम कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया अगले 2 सालों तक उनके नेतृत्व में आनंदम दिव्यांग बच्चों को जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करेगी। इस बारे में आनंदम के सेक्रेटरी सोमनाथ बनर्जी ने कहा की 1992 से लगातार आनंदम सिर्फ आसनसोल ही नहीं आसनसोल और आसपास के शहरों के साथ-साथ दूसरे जिलों यहां तक की दूसरे राज्यों से आए दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षण देता रहा है और उनको जीवन के मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे कि इनके अंदर वह विश्वास पैदा किया जा सके कि वह समाज में अपनी प्रतिभा के दम पर एक स्वाभाविक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि फिलहाल आनंदम में 150 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह बच्चे आसनसोल के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आते हैं और यहां पर पिछले 35 वर्षों से जो प्रशिक्षक हैं उनके विशेष प्रशिक्षण में इन्हें जीवन की चुनौतियों से लड़ने का हुनर सिखाया जाता है। सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि इस विशाल कार्य को संपन्न करने में आनंदम के प्रशिक्षक एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं क्योंकि इन बच्चों को प्रशिक्षण देना बेहद धैर्य का काम है उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा माहौल समाज में बनता हुआ देखना चाहते हैं जिसमें लोग इन बच्चों के साथ सहानुभूति नहीं सहयोग की भावना रखें। उन्होंने कहा कि पिछले 35 सालों से आनंदम जिस तरह से अनवरत अपना कार्य कर रहा है उसके पीछे एच एन मिश्र जैसे विशिष्ट व्यक्तियों का बहुत बड़ा योगदान है जो लगातार उनके साथ जुड़े रहे हैं और इन बच्चों की हर छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं उन्होंने डॉक्टर अशोक राय के आनंदम कमेटी के प्रेसिडेंट बने पर खुशी जताते हुए कहा कि डॉक्टर अशोक राय वैसे भी एक प्रख्यात चाइल्ड स्पेशलिस्ट है वह बच्चों की मानसिकता को बहुत अच्छे तरीके से समझते हैं इसलिए वह यह समझेंगे कि आनंदम में जो बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उनकी कुछ खास ज़रूरतें हैं उन जरूरतों को कैसे पूरा किया जाए और किस तरह से इन बच्चों को एक स्वाभाविक जीवन दिया जा सके इस दिशा में डॉक्टर अशोक राय महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दे सकेंगे उन्होंने आसनसोल की जनता से भी अनुरोध किया कि वह आनंदम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ उनकी हौसला बढ़ाने के लिए खड़े रहे














