ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल द्वारा चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल :4 जुलाई को आरपीएफ पश्चिम पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा 2 चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी को सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा इस तरह से यात्री सुरक्षा में कोई बड़ा कदम उठाया गया हो इससे पहले भी आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए गए हैं यह दर्शाता है कि किस तरह से आरपीएफ ट्रेनों में यात्रियों के सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है














