ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल द्वारा अवैध शराब एवं भांग की जब्ती
1 min read
आसनसोल :4 जुलाई को आरपीएफ सीआईबी जसीडीह यूनिट एवं जसीडीह पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा अलग-अलग अभियानों में रेल परिसर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पहली घटना में अवैध शराब जब्त की गई तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी घटना में 68 किलोग्राम “भांग” जब्त की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जब्त की गई सामग्री को आगे की जांच की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि कि आरपीएफ आसनसोल मंडल ऑपरेशन सतर्क के तहत सुरक्षित एवं अपराध मुक्त रेल वातावरण बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है। कहां जा सकता है कि वर्तमान समय में रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों और रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन परिसर में यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है














