आविष्कार हॉस्पिटल की तरफ से मंदिर प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पीसी चटर्जी मार्केट में जीटी रोड के किनारे स्थित आविष्कार हॉस्पिटल की तरफ से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है। रविवार को भी आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में मां घागर बुड़ी मंदिर प्रांगण में काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के सहयोग से आविष्कार हॉस्पिटल की तरफ से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

आविष्कार हॉस्पिटल की कर्णधार डॉ नीतू सिंह की देखरेख में इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें आविष्कार हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शिविर में आए मरीजों के विभिन्न प्रकार की जांच की गई इनमें ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर ईसीजी सहित अन्य तरह के जांच शामिल थे। आविष्कार हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा शिविर में आए लगभग 200 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की गई। इस बारे में जब हमने कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि आविष्कार हॉस्पिटल की यह पहल बहुत अच्छी है जिस तरह से वह समय-समय पर विभिन्न जगहों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते हैं उससे उस क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होती है और उनके शरीर में जो भी समस्याएं हैं उनके बारे में एक प्राथमिक जानकारी उन्हें मिल जाती है जिससे कि आने वाले समय में वह उसका बेहतर ढंग से इलाज करवा सकते हैं।














