shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

विशिष्ट समाज सेवी स्वर्गीय घासीराम अग्रवाल की चौदहवीं पुण्यतिथि पर आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स में होगा घासीराम अग्रवाल स्मृति सम्मान प्रदान समारोह का आयोजन

1 min read

आसनसोल :इस धरती पर कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो भले ही अब हमारे बीच ना रहे लेकिन उनके आदर्श उनके कर्म उनकी प्रेरणा हमारे जीवन को आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होते हैं। हम जितना उनके बारे में जानते हैं जितना उनके जीवन को समझते हैं हम उतना ही एक बेहतर इंसान होते जाते हैं। स्वर्गीय घासीराम अग्रवाल ऐसे ही एक इंसान थे। भले ही 5 जुलाई 2012 को घासीराम अग्रवाल हम सब को छोड़कर चले गए हों लेकिन उनका जीवन उनके कर्म आज भी एक संदेश बनकर हम सबको जीने की राह दिखा रहे हैं । ऐसे ही प्रखर व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय घासीराम अग्रवाल की चौदहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में जीटी रोड के किनारे आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां न केवल स्वर्गीय घासीराम अग्रवाल के जीवन और उनके कार्यों पर चर्चा होगी बल्कि कैसे हम उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए अपने जीवन को समाज और राष्ट्र के लिए हितकारी बना सकते हैं उस पर भी मंथन किया जाएगा। हम सब जानते हैं कि स्वर्गीय घासीराम अग्रवाल ने आस्था नामक साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संस्था का गठन किया था जिसका उद्देश्य समाज में एकता स्वतंत्रता और भ्रातृत्व बोध को जागृत करना था जिससे कि समाज में प्रेम सद्भाव शांति और सहयोग का वातावरण बने। आज जबकि घासीराम अग्रवाल हम सबके बीच में नही हैं फिर भी उनके आदर्शों को सामने रखकर आस्था नामक संस्था के गठन के उद्देश्य को साकार करने का काम स्वर्गीय घासीराम अग्रवाल के पुत्र कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में दोपहर 3:30 बजे से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां आसनसोल ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र से भी कई विशिष्ट व्यक्ति सम्मिलित होंगे सबसे पहले इन अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन तथा स्वर्गीय घासीराम अग्रवाल के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। आकांक्षा बारी द्वारा श्रद्धांजलि संगीत की प्रस्तुति के उपरांत घासीराम अग्रवाल स्मृति सम्मान प्रदान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके उपरांत एक परिचर्चा तथा काव्य पाठ का आयोजन होगा। वहीं पटल समीक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। सबसे अंत में क्योंकि आस्था एक साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संस्था है एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है जिसमें रायगढ़ से आए नरेंद्र गुप्ता सीतामढ़ी से आईं प्रीति सुमन कोलकाता की कवयित्री मंजू कुमारी तथा आसनसोल के प्रख्यात कवि पवन बांके बिहारी अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आस्था के संरक्षक अरुण अग्रवाल अशोक अग्रवाल अध्यक्ष नरेश अग्रवाल तथा संयोजक नवीन चंद्र सिंह सहित आस्था के तमाम सदस्यों ने सबसे अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page