shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अन्नपूर्णा का फॉर्म ऑफलाइन जमा करने के बाद भी नहीं आया पैसा रतिबाटी पंचायत कार्यालय में महिलाओं का फुटा गुस्सा

1 min read

रानीगंज :सरकार में आने से पहले बीजेपी ने राज्य में अन्नपूर्णा योजना शुरू करने का वादा किया था, जिसके जरिए महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये मिलेंगे. भाजपा सरकार बनने के बाद अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म भरा गया। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दो तरह से भरा जाता है। लेकिन आज रानीगंज के रातीबाटी इलाके के लोग स्थानीय पंचायत कार्यालय गए और उन्होंने बताया कि 2 तारीख को ऑफलाइन फॉर्म जमा करने के बाद जब वह इस कार्यालय में आए थे तो उन्हें बताया गया था कि क्योंकि उन्होंने ऑफलाइन फॉर्म जमा कर दिए है तो अब उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है लेकिन 30 तारीख बीत जाने के बाद भी उनके अकाउंट में कोई पैसा नहीं आया इसके बाद जब आज वह यहां पर आए तो उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ेगा कितने दिनों तक उनका पैसा क्यों नहीं आया इस पर यहां की अधिकारियों ने बताया कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं कर सकते
जब हमने इस बारे में कुछ महिलाओं से बात की तो उन्होंने कहा कि 2 तारीख को उन्होंने ऑफलाइन फॉर्म जमा किया था, लेकिन अभी तक उनके अकाउंट में पैसा नहीं आया आज जब वह यहां आए और इसकी वजह पूछा तो उन्हें बताया गया कि कि उन्हें फिर से ऑनलाइन फॉर्म जमा करना है, इन महिलाओं ने कहा कि ऑफलाइन फॉर्म भरने के बाद जब उन्होंने यहां के अधिकारियों से पूछा था तो उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि उन्हें ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आवश्यकता नहीं है, जिन्होंने ऑफ़लाइन फॉर्म जमा किया है, उन्हें ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं करना है, लेकिन 30 दिनों के बाद उनके खाते में उनके पैसे जमा नहीं हुए हैं, जब वे जांच करने जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनके द्वारा ऑफ़लाइन जमा किए गए फॉर्म सही जगह पर नहीं भेजे गए हैं, जिससे उनके खाते में अभिषेक पैसा नहीं आया है घटना की वजह से महिलाओं में काफी नाराजगी देखी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page