अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सरकारी स्कूल के कंप्यूटर शिक्षकों ने डीआई कार्यालय को दिया ज्ञापन
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के एसबी गोराई रोड इलाके में सुकांतो मैदान के पास डीआई कार्यालय को वेस्ट बंगाल आईसीटी स्कूल कोऑर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से ज्ञापन दिया गया। इस बारे में संगठन के नेता स्वरूप पान ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से उनकी प्रमुख मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं इनमें सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों को स्थाईकरण करना कंप्यूटर को सिलेबस में जगह देना और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से वह यह मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। आज एक बार फिर डेपुटेशन दिया गया उन्होंने कहा कि कंप्यूटर अब कोई एक अलग विषय नहीं रह गया है सिलेबस का एक अहम हिस्सा बन गया है लेकिन अभी तक कंप्यूटर को सिलेबस का हिस्सा नहीं माना जा रहा है वही जो कंप्यूटर शिक्षक सरकारी स्कूलों में नौकरी करते हैं उन्हें सिर्फ ₹16000 न्यूनतम वेतन मिलता है जो इस सरकारी स्कूल में अन्य विषयों को पढ़ने वाले शिक्षकों से कम है जबकि वह उतनी ही मेहनत करते हैं जितनी मेहनत दूसरे शिक्षक करते हैं ऐसे में समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर भी उनका प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह घोषणा की गई थी कि कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन में वृद्धि की जाएगी वह भी आज तक नहीं हुआ स्वरूप पान ने बताया कि पूरे पश्चिम बंगाल में लगभग 5000 से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षक विभिन्न सरकारी स्कूलों में अपने सेवाए दे रहे हैं।














