आसनसोल नगर निगम में आई इस्तीफों की बाढ़ दो बोरो चेयरमैन एक पार्षद ने दिया इस्तीफा
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में इस्तीफों की बाढ़ आ गई है है. वार्ड संख्या 78 के पार्षद अशोक रुद्र, वार्ड संख्या 72 के पार्षद तथा बोरो चेयरमैन चैतन्य माजी ने शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया वार्ड 84 के पार्षद देबाशीष सरकार ने भी पार्षद के तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया आपको बता दें कि डॉक्टर देवाशीष सरकार ने पहले ही बोरो चेयरमैन के पास से त्यागपत्र दे दिया था। शुक्रवार को चैतन्य माजी ने पार्षद पद के साथ-साथ बोरो चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया. हालाँकि। इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आने वाले दिनों में वे किस रास्ते पर जाएं त्यागपत्र देने के मामले में जब हमने डॉक्टर देवाशीष सरकार से बात की तो उन्होंने कहा कि बोरो चेयरमैन के पास से उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था पार्षद के पद से उन्होंने इस्तीफा इसलिए नहीं दिया था कि बहुत से लोगों को पार्षद से काफी दस्तखत करवाने होते हैं उन्होंने वह सब काम यह कब कहीं जाकर उन्होंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया उन्होंने कहा कि इससे पहले जब उन्होंने इस्तीफा दिया था तभी उन्होंने कह दिया था कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद वह संविधान के अनुसार अपने जिम्मेदारियां को ठीक तरीके से निभा नहीं पा रहे हैं इस वजह से उन्होंने पद से त्यागपत्र देने का फैसला लिया है वही जब उनसे पूछा गया कि वह किस पार्टी में है ममता तृणमूल में या ऋतव्रत तृणमूल में तो डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि इसका जवाब उनके पास भी नहीं है लेकिन वह सिर्फ इतना कह सकते हैं कि जिस पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था वह उसे पार्टी में है। उनसे जब पूछा गया कि वह अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के तौर पर किसे मानते हैं तो उन्होंने कहा कि वह अभी इस पर भी कुछ नहीं कह सकते क्योंकि पार्टी में पार्टी के प्रतीक चिन्ह नाम आदि को लेकर विवाद चल रहा है इसीलिए वह इस पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं वही एक और बोरो चेयरमैन चैतन्य माझी ने कहा कि उनके त्यागपत्र देने की वजह उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती उनके पिता का देहांत हो चुका है और उन्हें ही अपने मां के इलाज के लिए उन्हें विभिन्न जगहों पर ले जाना पड़ता है इसलिए वह अपने जिम्मेदारियां को ठीक तरीके से निभा नहीं पा रहे थे यही वजह है कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया हालांकि जब उनसे पूछा गया की बारिश के मौसम से पहले उन्होंने अपना पद छोड़ दिया तो उन्होंने कहा कि वह भले ही पद पर नहीं है लेकिन वह हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे। इस बारे में जब हमने डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है यहां पर सभी को अपने मर्जी के मुताबिक फैसला लेने का अधिकार है कोई अगर यह सोच रहा है कि वह सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है तो उसे यह पूरा अधिकार है कि वह त्यागपत्र दे दे आज जिन लोगों ने त्यागपत्र दिया है यह उनका व्यक्तिगत फैसला है जिसका वह सम्मान करते हैं लेकिन लोकतंत्र में सभी को अपनी मर्जी के मुताबिक फैसला लेने का अधिकार है। जब डिप्टी मेरे से पूछा गया कि जिस तरह से एक के बाद एक पदाधिकारी त्यागपत्र दे रहे हैं आने वाले बारिश के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं पर इसका कितना असर पड़ेगा तो वसीम उल हक ने कहा कि यह समय बताएगा














