आरपीएफ सीतारामपुर पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा चोरी की रेल सामग्री के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल :पहली जुलाई को ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ सीतारामपुर पोस्ट, आसनसोल मंडल के कर्मियों द्वारा चोरी की रेल सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को हिरासत में लेकर चोरी की गई रेल संपत्ति जब्त कर ली गई। उसके विरुद्ध रेल अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। आरपीएफ अधिकारीयों का कहना है कि ऑपरेशन रेल सुरक्षा रेल संपत्ति की चोरी रोकने तथा रेलवे की परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने आरपीएफ की एक विशेष पहल है। आरपीएफ आसनसोल मंडल रेल संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।














