आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 12 जुलाई को होगा सावन मेला का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आगामी रविवार, 12 जुलाई 2026 को “सावन मेला 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह लाइफस्टाइल एग्जीबिशन कम सेल प्रातः 10:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक आसनसोल क्लब लिमिटेड, कोर्ट रोड, आसनसोल में आयोजित होगा।

सावन, रक्षाबंधन एवं तीज त्यौहार के अवसर पर आयोजित इस मेले में खरीदारी, मनोरंजन और पारिवारिक उत्सव का विशेष संगम देखने को मिलेगा। मेले में फैशन एवं लाइफस्टाइल स्टॉल, फूड कोर्ट, गेम्स एवं फन एक्टिविटीज, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां, मंडला आर्ट, ड्राइंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, आकर्षक लकी ड्रॉ तथा अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन विशेष रूप से महिला उद्यमियों, गृह उद्योगों तथा स्थानीय व्यवसायीयों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि स्थानीय प्रतिभाओं और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन मिले तथा शहरवासियों को एक यादगार पारिवारिक उत्सव का अनुभव प्राप्त हो।
कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रत्येक आगंतुक के लिए निःशुल्क लकी कूपन की भी व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति (अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन के विशेष प्रायोजक ZORII Lab Grown Diamonds हैं।
आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भव्य आयोजन का आनंद लें और इस प्रयास को सफल बनाएं। आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से इसका जोर-शोर से प्रचार भी किया जा रहा है और शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौराहों पर इसके बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं














