मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कोयला परिवहन के लिए एक पेवर ब्लॉक रोड का किया उद्घाटन
1 min read
बर्नपुर :राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल आज नरसामूदा कोलियरी से इसको रोड तक कोयले के परिवहन के लिए एक पेवर ब्लॉक रोड के उद्घाटन के लिए पहुंची इस मौके पर यहां इसको के अधिकारी भी उपस्थित थे उन्होंने इस रास्ते का उद्घाटन किया इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार लोगों को तमाम तरह की सहूलियत प्रदान करने का प्रयास कर रही है खासकर फुटपाथ पर अतिक्रमण करके जो लोग दुकान लगा रहे हैं उनको हटाने के लिए कहा गया है उन्होंने कहा कि उन्हें 15 दिन का समय दिया है जाएगा अगर 15 दिनों के अंदर वह अपनी दुकान नहीं हटते हैं तो फिर से उन्हें 15 दिन का समय दिया जाएगा इसके बाद भी अगर वह अपनी दुकान नहीं हटते हैं तो राज्य सरकार द्वारा कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी यह कहा है कि फुटपाथ पर चलना हर एक नागरिक का मौलिक अधिकार है और वर्तमान राज्य सरकार इस अधिकार को संरक्षित करने के दिशा में प्रतिबद्ध है वहीं उन्होंने कहा कि सोमवार को एक बहुत ही खास बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा जिसके तहत जो लोग सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे उन पर कार्रवाई तो होगी ही उनकी व्यक्तिगत संपत्ति से नुकसान पहुंच गए सरकारी संपत्ति का भुगतान किया जाएगा वही मंत्री ने कहा कि शनिवार से कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इलाके में एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसके तहत लोगों की जो समस्याएं हैं वह सीधे तौर पर संबंधित विभाग को बता सकते हैं उसके बाद उसे पर जो कार्रवाई होगी उसके बारे में मोबाइल में मैसेज के जरिए बताया जाएगा यह योजना पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी














