कुमारपुर में सड़क हादसा दो की मौत लोगों ने किया रोड जाम
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कुमारपुर के पास जीटी रोड के ऊपर आज हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दो युवक डिलीवरी ब्वॉय थे जो अपने काम पर निकले थे बताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन ने तेज गति से आकर इन्हें टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की अस्पताल ले जाकर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेज गति से आकर पिकअप वैन ने टक्कर मारी जिससे दो लोगों की मौत हो गई यह ना काबिले बर्दाश्त है उन्होंने कहा कि इसे लेकर पूरी कानूनी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा की पिकअप वैन के जिस चालक ने इस घटना को अंजाम दिया है वह भविष्य में किसी भी वाहन को चला ना सके। उन्होंने कहा कि जिन दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार को मुआवजा और इंश्योरेंस का पैसा मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने काफी देर तक रोड जाम कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया














