मंत्री डॉ अजय पोद्दार में कुल्टी ने अमृत टु परियोजना का किया उद्घाटन
1 min read
कुल्टी :कुल्टी के विधायक और राज्य के मंत्री डॉ अजय पोद्दार द्वारा आज कुल्टी में अमृत दो परियोजना के तहत विभिन्न वॉटर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता स्थानीय निवासी तथा इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले अमृत एक परियोजना लागू की थी अब अमृत टु परियोजना लागू की जा रही है इसके जरिए लक्ष्य रखा गया है कि 2027 के मार्च महीने तक कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में एक भी ऐसा घर ना रहे जहां पर पानी का होम कनेक्शन ना हो इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अब तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में बहुत ही धीरे काम किया जा रहा था लेकिन अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार के इस परियोजना को पूरा करने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है आज इस परियोजना का उद्घाटन किया गया जब उनसे पूछा गया कि किस प्रक्रिया के तहत हर घर में वॉटर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा तो डॉक्टर पोद्दार ने कहा कि इस पर बाद में विस्तार से चर्चा करने के उपरांत फैसला लिया जाएगा














