काली पहाड़ी में गहनों की दुकान में चोरी से इलाके में सनसनी
1 min read
आसनसोल :काली पहाड़ी बाजार इलाके में आज एक गहनों की दुकान में चोरी हो गई इस बारे में दुकान के मालिक के दिवाकर चौधरी ने बताया कि रोज की तरह आज जब सुबह वह दुकान खोलने के लिए आए तो सामने से सब कुछ भी ठीक था लेकिन जब वह दुकान का गेट खोलकर दुकान के अंदर पहुंचे तो उनको समझ में आया कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है दुकान के पीछे से अपराधी दुकान के अंदर घुसे थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था दिवाकर चौधरी ने बताया कि अपराधी उनकी दुकान से 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोना तथा ₹10000 लेकर फरार हो गए हैं दिवाकर चौधरी ने बताया कि दुकान के पीछे अलमारी के बगल में दीवार को तोड़कर अपराधी दुकान के अंदर घुसे थे और इस अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अपराधी इतने शातिर थे के वह सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डर अपने साथ लेकर चले गए और कैमरे को तोड़ दिया है














