वरिष्ठ टीएमसी नेता असित सिंह गिरफ्तार अदालत में पेश!
1 min read
आसनसोल : 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनी उसके बाद से राज्य के विभिन्न इलाकों में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी हो रही है उन पर विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किया जा रहे हैं आज बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष और वरिष्ठ टीएमसी नेता असित सिंह को गिरफ्तार कर आसनसोल अदालत में पेश किया गया उन पर चुनाव बाद हिंसा में सम्मिलित होने का आरोप लगाया जा रहा है आज उन्हें हीरापुर थाने से आसनसोल अदालत लाया गया जब उन्हें आसनसोल अदालत लाया गया तब कई लोगों द्वारा चोर चोर के स्लोगन लगाए गए और उन्हें जूते चप्पल दिखाए गए। इस मौके पर उपस्थित कुछ लोगों ने बताया कि असित सिंह और उनके साथियों ने पिछले विधानसभा चुनाव के बाद उन पर बहुत अत्याचार किया था यहां तक कि उनके परिवार के सदस्यों की हत्या तक की गई थी उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज पुलिस द्वारा असित सिंह को सम्मान के साथ कोर्ट में लाया गया इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता उन्होंने साफ कहा कि वह चाहते थे कि असित सिंह को जूतों की माला पहनाई जाए














