तारातला कांड पर मंत्री अग्निमित्रा पाल का कड़ा रूख कहा दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा
1 min read
कोलकाता :कोलकाता के तारातला इलाके में कल एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड टूट कर गिर गया था जिसमें कई मजदूरों के मरने की खबर आ रही है। कई श्रमिक घायल हुए आशंका जताई जा रही है कि कुछ श्रमिक अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार में अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कड़ा रुख अपनाया है उन्होंने कहा कि कल की घटना के लिए जो भी दोषी व्यक्ति हैं उनको चिन्हित किया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी उन्होंने कहा कि कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में अभी जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उन पर एक महीने के लिए रोक लगी रहेगी और किस तरह से उन प्लान को पास किया गया जो निर्माण हो रहा है वह पास किए गए प्लान के अनुसार हो रहा है कि नहीं इन सब बातों की जांच की जाएगी उसके बाद ही आगे के निर्माण की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी बिल्डर निर्माण कर रहे हैं उनको एक महीने तक निर्माण कार्य रोकने से कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होगा लेकिन निर्माण कार्य का ऑडिट करना बहुत जरूरी है जिससे आने वाले समय में इस तरह की दुर्घटना ना हो। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि एक महीने तक निर्माण कार्य बंद रहने से श्रमिकों को भारी परेशानी होगी लेकिन उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए यह अति आवश्यक है। मंत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों में कोलकाता सहित पूरे बंगाल में इस तरह के अवैध निर्माण किए गए हैं जिसमें बिल्डर कॉरपोरेशन स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी की मिलीभगत रहती है और नियमों का उल्लंघन करके निर्माण कार्यों को संपन्न किया जाता है उन्होंने कहा कि प्लान पास होने के बाद भी कॉर्पोरेशन में एक मॉनिटरिंग टीम रहती है जो समय-समय पर यह देखता है कि जो निर्माण हो रहा है वह प्लान के अनुसार किया जा रहा है या नहीं जिस तरह से कोलकाता कॉरपोरेशन इलाके में अवैध निर्माण बने हुए हैं उससे साफ समझ में आता है की मॉनिटरिंग टीम ने अपना काम नहीं किया इसके पीछे क्या रहस्य है इसको भी उजागर किया जाएगा और जो इंजीनियर या जो अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। मंत्री ने साफ कहा कि किसी को भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कल ही साफ कर दिया था कि इस घटना में सबसे पहली प्राथमिकता पीड़ीत लोगों तक मदद पहुंचाना है लेकिन जिन लोगों की वजह से यह हादसा हुआ है उनको छोड़ा नहीं जाएगा और जिस गोरख धंधे की वजह से कोलकाता कॉरपोरेशन इलाके में अवैध निर्माण बने हुए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी इस भ्रष्टाचार से जुड़े हर एक व्यक्ति का हिसाब होगा














