रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा देवी शक्ति की तरफ से होगा ट्रेड शो का आयोजन
1 min read
रानीगंज :महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स महिला शाखा देवी शक्ति की तरफ से एक विशेष पहल की गई है। इसे लेकर कल चेंबर परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। इस दौरान 27 और 28 तारीख को रानीगंज चेंबर कॉमर्स परिसर में देवी शक्ति के द्वारा श्याम सुंदर चांदी वाला के सहयोग से आयोजित होने वाले ट्रेड शो को लेकर संवाददाताओं के सामने कुछ अहम बातें रखीं गई। इस मौके पर यहां रोहित खेतान – चेयरमैन, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स (RCC) मनोज केसरी – वर्किंग प्रेसिडेंट, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स (RCC) रूबी मोदी – सदस्य, आरसीसी लेडीज विंग (RCC Ladies Wing) पायल अग्रवाल – सदस्य, आरसीसी लेडीज विंग (RCC Ladies Wing) पूनम भालोटिया – सदस्य, आरसीसी लेडीज विंग (RCC Ladies Wing रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स सलाहकार अरुण भरतिया उपस्थित थे। इन्होंने बताया कि रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला शाखा देवी शक्ति के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के मकसद को ध्यान में रखते हुए रानीगंज क्षेत्र की महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने के लिए 27 और 28 जून को ट्रेड शो का आयोजन करने जा रहा है। इसमें रानीगंज और आसपास के इलाकों की 30 महिला उद्यमीयां स्टॉल लगाएंगी यहां पर टेक्सटाइल ज्वेलरी होम डेकोर सहित विभिन्न प्रकार के सामग्रियों के स्टॉल रहेंगे इसके अलावा 27 और 28 दो दिन विशेष आकर्षण भी रखा गया है 27 तारीख को शाम 4:00 बजे से 6 साल से लेकर 12 साल तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया है और 28 तारीख को सिर्फ रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा के सदस्यों के लिए एक शाम सासू मां के नाम एक कार्यक्रम रखा गया है प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों ने ट्रेड शो को लेकर अहम जानकारी दी।














