तारातला दुर्घटना में घायल श्रमिकों से मिलने एसएसकेएम हॉस्पिटल पहुंचे मंत्री डॉ अजय पोद्दार
1 min read
कोलकाता :कल कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम के शेड के अचानक गिर जाने से एक बड़ी दुर्घटना हुई जिसमें कुछ मजदूरों की मौत हुई और कई घायल हुए आज पश्चिम बंगाल सरकार में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग एंड पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट विभाग के मंत्री डॉ अजय पोद्दार कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चिकित्साधीन श्रमिकों से मिलने पहुंचे इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर से सभी घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने कहा की घटनास्थल पर मलबे के नीचे अभी भी दो लोगों के दबे होने की आशंका है इस वजह से बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है उन्होंने इस दुर्घटना में पांच श्रमिकों के मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और सभी के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की उन्होंने घटना में घायल 20 लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के लोगों के कार्य की सराहाना की। उन्होंने बचाव कार्य को तत्परता से करने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व और कार्य कुशलता की सराहना की














