shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रानीगंज के विधायक विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात

1 min read

रानीगंज :रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए जब से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अधिवक्ता पार्थो घोष के नाम के घोषणा की गई थी तब से ही वह लगातार रानीगंज के विकास को लेकर सक्रिय हो गए हैं । विधायक बनने के बाद उनकी यह सक्रियता एक संस्थागत रूप लेती नजर आ रही है और अब वह अपने विचारों को अमलीजामा पहनाने की तरफ कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक पार्थो घोष ने पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर से मुलाकात कि इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विधायक ने महाप्रबंधक के सामने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ऐसे कई मुद्दे उठाएं जिनका निराकरण अगर किया जाए तो रेलवे सेवा के क्षेत्र में रानीगंज में एक क्रांति आ सकती है। उन्होंने उखड़ा स्टेशन पर उखरा शंकरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द से जल्द निर्माण का अनुरोध किया अमृत भारत परियोजना चेन्नई सुपरफास्ट वनांचल एक्सप्रेस के ठहराव रानीगंज रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का मुद्दा भी विधायक पार्थो घोष ने महाप्रबंधक के सामने उठाया। इसके अलावा विधायक द्वारा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रानीगंज और अंडाल सहित पूरे औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों की रेलवे से संबंधित कई नई और पुरानी मांगे महाप्रबंधक के समक्ष रखीं। इनमें रानीगंज बांकुरा रेलवे परियोजना को गति प्रदान करना जनशताब्दी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव आदि सम्मिलित है। वहीं रेलवे द्वारा हाल ही में जो अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है उस पर भी विधायक ने महाप्रबंधक से बात की और कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो अतिक्रमण हटाने का अभियान रेलवे द्वारा शुरू किया गया है उस पर मानवीयता के साथ विचार करने की आवश्यकता है। पार्थो घोष ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर महाप्रबंधक से बात की और उनके विधानसभा क्षेत्र में खासकर पूरणमल लाइक बंद और अंडाल रेलवे स्टेशन के निकट अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष रूप से बातचीत की और उनसे अनुरोध किया कि इन क्षेत्रों में जो लोग रेलवे की जमीनों पर रहते आ रहे हैं उनको हटाने से पहले उनके बारे में सोचा जाए ताकि उनके अस्तित्व पर संकट न खड़ा हो जाए। पार्थो घोष ने कहा कि महाप्रबंधक ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर स्थानीय विधायक स्थानीय निवासी के साथ बातचीत करके ही एक रास्ता निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page