बर्नपुर में सफाई कर्मचारियों ने बोरो कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर में आज आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने 7 नंबर बोरो कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रति दिन 357 रुपये का भुगतान किया जा रहा है लेकिन उन्हें अब से दिन में दो दिन बार काम करने के लिए कहा जा रहा है। उनकी स्पष्ट मांग है कि वे सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक जिस तरह काम करते थे, उसी तरह काम करेंगे और अगर उन्हें सरकार के आदेश के अनुसार दो बार काम करना होगा, तो उनका वेतन बढ़ाना होगा। आज उन्होंने सात नगर बोरो कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि इनका वेतन इतना कम है कि सिर्फ इस वेतन पर वह निर्भर नहीं रह सकते अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए दोपहर 2:00 के बाद वह दूसरी जगह पर काम करते हैं लेकिन अगर उन्हें दिन में दो बार काम करना पड़े और उनका वेतन भी ना बढ़ाया जाए तो उनके लिए दिन में दो बार काम करना संभव नहीं होगा उन्होंने साफ कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आने वाले समय में वह हड़ताल करेंगे।














