आसनसोल और रानीगंज के दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के बीएनआर इलाके में आज कांग्रेस की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें 50 के करीब युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया इस बारे में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने बताया कि आज तृणमूल और सीपीएम से आए करीब 50 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया उनको पार्टी के नेताओं द्वारा कांग्रेस का झंडा थमाया गया। इस मौके पर कांग्रेस की तरफ से हरजीत सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे देवेश चक्रवर्ती ने बताया कि बंगाल के साथ-साथ पूरे भारत के लोगों को अब समझ में आ गया है कि अगर भारत के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को बचाना है तो राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव कांग्रेस बनाम भाजपा गुट की लड़ाई होगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि अब देश और बंगाल की जनता कांग्रेस को ही चुनेगी क्योंकि उन्हें समझ में आ गया है कि देश का भविष्य देश का धर्मनिरपेक्ष चरित्र कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है














