दामोदर नदी पर प्रस्तावित पुल को लेकर दामोदर बिहारी नाथ सेतु बंधन कमेटी ने नदी का किया निरीक्षण
1 min read
बर्नपुर :आज सुबह दामोदर बिहारी नाथ सेतु बंधन समिति द्वारा दामोदर नदी का निरीक्षण किया गया। आसनसोल दक्षिण की विधायक और राज्य की मंत्री अग्रिमित्रा पाल चुनाव के पहले से ही कह रही थी कि भाजपा सरकार बनने के बाद दामोदर नदीपर पुल बनाया जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार के पहले बजट में दामोदर नदी पर पुल का जिक्र नहीं था। सेतु बंधन समिति द्वारा आज दामोदर नदी का निरीक्षण किया गया जहां समिति के तमाम सदस्य उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने चुनाव से पहले कहा था कि यहां उनका पहला काम पुल बनाना होगा, हालांकि इस साल के बजट में उनके लिए कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पुल का निर्माण हो जाएगा क्योंकि अगर यह पुल बन गया तो पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा और पुरुलिया के मेहनती लोगों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अभी सिर्फ डेढ़ महीने पहले ही सत्ता में आई है ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जो वादा फूल बनाने के लिए किया गया था आने वाले समय में उसे जरूर पूरा किया जाएगा














